शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पेश किए गए बजट को छलावा बताया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास भत्ता देने की बात कही थी, इसी के बूते पार्टी सत्ता में आई लेकिन सरकार ने बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली साल बेरोजगारों की संख्या 10 लाख बताई थी लेकिन अब 8 लाख के करीब बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से उद्योग पलायन कर रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारों की संख्या कैसे घट गई।