फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राडगेज रेललाइन पर लोगों में भ्रम पैदा हो रहा : प्रेम कुमार धूमल

Wed, 05 Dec 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पठानकोट से लेह तक नई ब्राडगेज रेललाइन बिछाने को सर्वे किया जा रहा है। इस मुद्दे पर लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। वास्तविकता यह है कि नैरोगेज लाइन को ब्राडगेज करना संभव नहीं था।

विज्ञापन


इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से पठानकोट से लेह तक ब्राडगेज रेललाइन बिछाने को अलग से सर्वे शुरू हो चुका है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नेरोगेज ट्रैक इस समय धरोहर ट्रैक बन गया है।

इसे अब ब्राडगेज नहीं बनाया जा सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है। ब्राडगेज ट्रैक बनाने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सामरिक दृष्टि से भी पठानकोट से लेह तक ब्राडगेज रेललाइन बिछाना अति आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझसे डरते हैं वीरभद्र

धूमल धर्मशाला के सकोह गांव में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। वे निचले सकोह में एक समर्थक के पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है कि प्रदेश में भाजपा शासनकाल में विकास कार्य ठप हैं।

एक वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। कहा कि केंद्रीय विवि की स्थापना का मुद्दा हमेशा कांग्रेस ने लटकाया। कांग्रेस ने ही धर्मशाला और देहरा का गतिरोध पैदा किया। भाजपा शासनकाल में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

शीघ्र धर्मशाला और देहरा में सीयू के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। मंडी रैली में प्रत्याशी की घोषणा पर प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अपना जवाब दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि वीरभद्र सिंह मुझसे डरते हैं, इसलिए बार-बार मुझे टारगेट करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें