फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो एक ही सरकारी आवास में रहेंगे प्रेम कुमार धूमल और कंवर कंवर

Wed, 05 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार के पुराने सरकारी आवास क्रिसटन हाल में अब पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर भी रहेंगे। प्रदेश सरकार ने इस आवास को कंवर के नाम अलॉट किया था।

विज्ञापन


प्रेम कुमार धूमल को यह आवास छोड़ना पड़ना था लेकिन अब सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) ने क्रिसटन हाल में धूमल के नाम की पट्टिका के साथ कंवर के नाम का फट्टा भी चिपका दिया है। 

बताया जाता है कि कंवर के धूमल के साथ पारिवारिक संबंध हैं। धूमल विधानसभा चुनाव हारे थे तो कंवर ने ही सबसे पहले उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही थी। धूमल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी अध्यक्षता में ही हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिला सरकारी आवास

बता दें कि पिछले महीने सरकार ने क्रिसटन हाल सरकारी आवास को वीरेंद्र कंवर के नाम कर दिया था। अब मुख्य गेट के  एक किनारे में धूमल और दूसरे किनारे पर कंवर के नाम का फट्टा लगाया गया है। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को अभी तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। गत 23 अगस्त को उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला था, लेकिन जीएडी की ओर से अभी तक मुकेश के नाम कोई भी आवास अलॉट नहीं किया है।

मुकेश का कहना है कि जो आवास नेता प्रतिपक्ष के लिए होता था, वह पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को अलॉट हुआ है। जिस आवास को देने की बात हो रही है, वह अंडर मेंटेनेंस बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें