बता दें कि पिछले महीने सरकार ने क्रिसटन हाल सरकारी आवास को वीरेंद्र कंवर के नाम कर दिया था। अब मुख्य गेट के एक किनारे में धूमल और दूसरे किनारे पर कंवर के नाम का फट्टा लगाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को अभी तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। गत 23 अगस्त को उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला था, लेकिन जीएडी की ओर से अभी तक मुकेश के नाम कोई भी आवास अलॉट नहीं किया है।
मुकेश का कहना है कि जो आवास नेता प्रतिपक्ष के लिए होता था, वह पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को अलॉट हुआ है। जिस आवास को देने की बात हो रही है, वह अंडर मेंटेनेंस बताया जा रहा है।