शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को पर्ची बनाने के साथ दस रुपये शुल्क भी चुकाना होगा। पर्ची में परामर्श शुल्क लगाया गया। यह शुल्क पर्ची के साथ ही वसूला जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया था। इससे पहले अस्पताल में परामर्श का कोई शुल्क नहीं लगता था। इससे महिलाओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने कई ईसीजी, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य दरों में भी वृद्धि की थी। इस शुल्क को लागू कर दिया है। पहली बार सामान्य वार्ड में डाइट शुल्क भी लगाया गया है। ब्यूरो