शिमला। विश्व पुस्तक दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय धामी में पठन-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुस्तक भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने राजकीय उच्च विद्यालय मांदरी धामी के पुस्तकालय के लिए हिंदी और अंग्रेजी की 64 बालोपयोगी पुस्तकें भेंट कीं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना और उनके बौद्धिक विकास को गति देना है। इसके साथ ही डॉ. सिंह ने महाविद्यालय पुस्तकालय को अपनी स्वरचित कृतियां भी प्रदान कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रमेश चौहान, हिंदी साहित्य परिषद की अध्यक्षा डॉ. उज्ज्वल राठौर, मातृभाषा परिषद के सदस्य डॉ. नवीन ठाकुर, पुस्तकालय अध्यक्ष शकुंतला और नरेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद