एम्स के पास नहीं अपना ब्लड बैंक
एम्स बिलासपुर को अधिकारिक रूप से शुरू हुए करीब नौ माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक एम्स के पास अपना ब्लड बैंक नहीं है। एम्स के लिए रक्त की आपूर्ति जिला अस्पताल से ही की जाती है। हालांकि एम्स में ब्लड बैंक खोलने की प्रक्रिया चल रही है। एम्स अधिकारियों के अनुसार इसमें अभी करीब तीन माह का समय लग सकता है।
एम्स फैकल्टी में 53 फीसदी से ज्यादा रिक्तियां
एम्स फैकल्टी में अभी कुल 53 फीसदी से ज्यादा रिक्तियां हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग के 183 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 86 पद भरे हैं। सीनियर रेजिडेंट्स के 40 स्वीकृत पद हैं, लेकिन केवल 10 भरे हैं। जूनियर रेजिडेंट्स में भी 40 स्वीकृत पदों में से केवल 15 भरे हुए हैं। यहां अभी तक 21 ओपीडी, जबकि सामान्य रोग, स्त्री रोग और हड्डी रोग की तीन आईपीडी चल रही हैं।