विभाग के मुताबिक जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ ही हल्के बादल छाए रहे।
शिमला में अधिकतम तापमान 15.7, ऊना में 24.5, धर्मशाला में 17.8, सोलन-नाहन में 19.5, कांगड़ा में 23.0, बिलासपुर में 21.8, हमीरपुर में 22.5, चंबा मे 20.4, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 21.0 और डलहौजी में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.1, कल्पा में -1.4, मनाली में -1.0, भुंतर में -0.6, सुंदरनगर में -0.2, सोलन में 0.5, बिलासपुर में 1.4, ऊना में 4.0, शिमला में 4.3, धर्मशाला में 7.4 और मंडी में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।