फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बारिश, बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Sat, 03 Feb 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। इससे ‌ प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पांच और छह फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पांच फरवरी से क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पांच और छह फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। चोटियों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।

हालांकि, शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद फिर धूप खिलेगी। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रिकॉर्ड हुआ सबसे कम तापमान

ऊना में सबसे अधिक 27.2 डिग्री और डलहौजी में सबसे कम 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम पारा 17.1, सुंदरनगर में 23.8, भुंतर में 22.6, कल्पा में 12.8, धर्मशाला में 18.9, नाहन में 21.1, कांगड़ा में 23.8, बिलासपुर में 23.0,

हमीरपुर में 23.5 और चंबा में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 5.9, कल्पा में -1.6, मनाली में 0.2, कुफरी में 2.5, चंबा-सोलन में 4.2, भुंतर में 3.4, सुंदरनगर में 4.3, शिमला में 6.1, ऊना में 7.5, धर्मशाला में 7.6 और नाहन में सबसे अधिक 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें