फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बर्फबारी-बारिश के आसार

Sat, 31 Mar 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते दिन कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात के बाद अब 3 और  4 अप्रैल को सूबे में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की भी संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दो अप्रैल से प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। तीन और चार को मैदानी, मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

विज्ञापन

यहां न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे गया

उधर, वीरवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने  से लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे चला गया है। बीती रात को केलांग में न्यूनतम पारा -1.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में अधिकतम तापमान 22.3, ऊना में 35.2, सुंदरनगर में 30.6, भुंतर में 31.8, नाहन में 29.4, सोलन में 27.0, कांगड़ा में 31.1 और कल्पा में

18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.2, मनाली में 4.2, शिमला में 10.6, धर्मशाला में 11.2, ऊना में 13.5 और नाहन में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें