फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 20 Apr 2019 07:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे को पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मध्यम पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर 24 और 25 अप्रैल को बारिश और हिमपात होगा।

विज्ञापन


केलांग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और ऊना सबसे गर्म रहा और यहां का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन दिनों सेब के पेड़ों में फ्लॉवरिंग हो रही है। मौसम साफ रहने से फलों की सेटिंग अच्छी होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

फाइल फोटो
राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे और सूरज बादलों के बीच लुकाछिपी करता रहा।  शिमला में तापमान 11.0, सुंदरनगर 12.9, भुंतर 10.8, कल्पा 4.8, धर्मशाला 11.6, ऊना 14.6, नाहन 11.7, केलांग 2.4, पालमपुर 11.5, सोलन 11.0, मनाली 5.2, कंगड़ा 13.1, मंडी 14.7, बिलासपुर 13.9, हमीरपुर 14.2, चंबा 11.9, डलहौजी 11.1 और कुफरी 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 20.5, सुंदरनगर 29.0, भुंतर 28.6, कल्पा 19.7, धर्मशाला 23.4, ऊना 33.8, नाहन 28.3, केलांग 12.0, पालमपुर 24.5, सोलन 25.0, मनाली 22.6, कांगड़ा 30.3, मंडी 26.8, बिलासपुर 30.9, हमीरपुर 30.4, चंबा 28.0, डलहौजी 14.8 और कुफरी 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें