फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में छह दिन खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 08 May 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में गर्मी से राहत मिलने वाली है। गुरुवार से छह दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में नौ मई को मौसम शुष्क रहेगा और इन इलाकों में लोगों को गर्मी सताएगी।

विज्ञापन


इसके बाद 14 मई तक फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और गर्जना की चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात होने का पूर्वानुमान लगाया है।

ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 14 मई तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो भागों में बारिश और गर्जना की चेतावनी दी है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों में बारिश और हिमपात होने का पूर्वानुमान लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 17.7, सुंदरनगर 14.5, भुंतर 10.0, कल्पा 5.6 धर्मशाला 16.2, ऊना 17.5, नाहन 21.6, केलांग 3.6, पालमपुर 20.0, सोलन 14.8, मनाली 7.2, कांगड़ा 16.9, मंडी 17.0, बिलासपुर 16.4, हमीरपुर 16.2, चंबा 11.6, डलहौजी 15.6 और कुफरी 13.4 दर्ज किया है।

शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 26.4, सुंदरनगर 36.7, भुंतर 34.2, कल्पा 21.0, धर्मशाला 29.8, ऊना 41.0, नाहन 35.8, केलांग 15.7, सोलन 31.5, कांगड़ा 36.5, बिलासपुर 37.7, हमीरपुर 36.4, चंबा 35.5 और डलहौजी 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें