शिमला। एचपीएनएलयू (हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) ने प्री दीपावली समारोह मनाया। समारोह में एचपीएनएलयू की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति सक्सेना बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। शाम के समय घूमर, भांगड़ा और पहाड़ी नृत्यों पर प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक छटा को बिखेरा। एचपीएनएलयू की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति सक्सेना ने बताया कि इस तरह का समारोह में छात्रों को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक दिखाने का मंच मिलता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संकाय अध्यक्ष डॉ. रुचि सपहिया, प्रो. डॉ. एसएस जसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो