फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh: केंद्र सरकार ने नौ साल में नहीं किया जश्न मनाने लायक कोई काम

Mon, 29 May 2023 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल के शासनकाल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका वह जश्न मना सकें। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल के शासनकाल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका वह जश्न मना सके। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश का युवा हताश और निराश हैं। भाजपा को अपने जन विरोधी निर्णयों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रतिभा ने कहा कि नोटबंदी और मनमाने ढंग से जीएसटी लागू करने जैसे तानाशाही निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था पर जो प्रहार किया है, उससे देश में 30 से 40 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई का आंकड़ा इस कद्र बढ़ा है कि आम व गरीब लोगों को अपना जीवन बसर करना कठिन हो गया है। हर साल दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा प्रधानमंत्री ने किया था, वह झूठा साबित हुआ। प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के नौ साल के शासनकाल में जिस प्रकार लोकतंत्र का हनन हुआ है, उसके लिए देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के दावों को किया खारिज
प्रतिभा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि रोहतांग टनल व बिलासपुर में एम्स मोदी सरकार की देन है। कहा कि रोहतांग में अटल टनल कांग्रेस की देन है, जबकि बिलासपुर में बने एम्स के लिए तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया था। 2017 में तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश में हर घर में स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य हासिल कर लिया था। भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें