फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा से कई नेता कांग्रेस में आने को आतुर

Wed, 13 Jul 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)

सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कुल्लू जिले के सैंज दौरे के दौरान कहा कि अभी कई नेता कांग्रेस में आने को आतुर हैं और उनका भी पार्टी में स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह बस हादसे के प्रभावितों से मिलीं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कुल्लू जिले के सैंज दौरे के दौरान कहा कि भाजपा से पंडित खीमी शर्मा अपनी इच्छा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी कई नेता कांग्रेस में आने को आतुर हैं और उनका भी पार्टी में स्वागत किया जाएगा। प्रतिभा सिंह के सैंज दौरे में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए खीमी राम शर्मा चर्चा में रहे। 

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
 प्रतिभा सिंह ने बस हादसे के मृतक तूंग निवासी फतेह सिंह, सुशील, पार्वती और झाबलू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करने के लिए उचित कदम उठाने की बात कही।

एनएचपीसी प्रबंधन की लगाई क्लास
प्रतिभा सिंह ने शैंशर बस हादसे में देर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने पर एनएचपीसी प्रबंधन की खिचाई की। बिहाली में रात्रि विश्राम के दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन को अपातकालीन स्थिती में प्रशासन और जनता का फौरी तौर पर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


चर्चा में रहे खीमीराम
प्रतिभा सिंह के सैंज दौरे में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए खीमी राम शर्मा चर्चा में रहे। दौरे में एक तरफ कांग्रेस के जिला और ब्लॉक स्तर के लगभग सभी पदाधिकारियों में जबरदस्त एकजुटता दिखी, वहीं खीमीराम की एंट्री के बाद सुगबुगाहट चलती रही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी हित में कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें