फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र की पत्नी ने सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Wed, 05 Oct 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम तो सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित अथॉरिटी से इजाजत तक नहीं ली, ऐसे में प्राथमिकी ही औचित्यहीन है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने तर्क रखा कि 23 सितंबर 2015 को जिस तिथि पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की उस समय वीरभद्र हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर थे और अब भी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

प्राथमिकी में वीरभद्र सिंह के केंद्रीय मंत्री रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस विशेष स्थापना अधिनियम की धारा 5 व 6 के तहत सीबीआई को जनसेवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व संबंधित सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी चाहिए थी। 

ऐसे में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द की जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई अब 6 अक्तूबर तय कर दी। इस दिन वीरभद्र की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को पक्ष रखना है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश व सीबीआई के अधिवक्ता जिरह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें