फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हड़ताली वोकेशनल शिक्षकों से मिलीं प्रतिभा सिंह, मांगों को बताया जायज

Fri, 04 Apr 2025 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिभा सिंह ने व्यावसायिक शिक्षकों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। 
विज्ञापन
हड़ताली वोकेशनल शिक्षकों से मिलीं प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार दोपहर को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल शिक्षकों से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने व्यावसायिक शिक्षकों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। प्रतिभा सिंह ने शिक्षकों को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। वोकेशनल शिक्षक बीते एक सप्ताह से चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे निजी कंपनियों के स्थान पर स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें शिक्षा विभाग के तहत शामिल किया जाए। उधर, हरियाणा के वोकेशनल शिक्षकों ने भी शुक्रवार को शिमला पहुंचकर धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों के लिए अच्छी नीति बनाई है। सरकार ने वोकेशनल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप योजना भी चलाई है। इसके तहत प्रति छात्र पांच लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। शिक्षकों को सही समय पर सरकार की ओर से वेतन दिया जा रहा है। प्रदेश वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने बताया कि वे इस समय अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बीते दिनों सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षा मंत्री लगभग सभी बातों पर सहमत थे लेकिन इसके बाद अधिकारियों की ओर से उन्हें पता नहीं क्या जानकारी दी गई, जिसके कारण मामला बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि हम हर हाल में कंपनी के शोषण से मुक्ति चाहते हैं। कंपनी का बिचौलिया सिस्टम पूरी तरह से बंद होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें