फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज में गुरुद्वारा साहिब तक निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल मंदिर में कीर्तन सुन संगत हुई निहाल
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को परोसा गया लंगर, जप जी पाठ भी हुआ


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बालूगंज गुरुद्वारे में शनिवार को गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली गई।
गुरुपर्व पर 10वें दिन प्रभात फेरी में मुख्य गुरुद्वारे और गुरुद्वारा साहिब बालूगंज से संगत ने भाग लिया। गोपाल मंदिर में संगत ने कीर्तन किया। गुरुग्रंथ साहिब में दर्ज भगवान राम और भगवान कृष्ण का करीब 45 मिनट तक कीर्तन पाठ किया गया। गोपाल मंदिर समिति के सदस्यों सहित संगत गुरबाणी गाते हुए बालूगंज बाजार से गुरुद्वारा साहिब बालूगंज पहुंचे। संगत ने कीर्तन स्वरूप में जप जी साहिब पाठ किया। इसके बाद संगत को गुरु का लंगर परोसा गया। रविवार को तांती वाद्य यंत्रों के साथ रागों में कीर्तन का गायन लुधियाना से सुच्चा सिंह अकादमी के डॉ. इकबाल सिंह करेंगे। इसके बाद डॉ. हरपाल सिंह नेशनल फैलो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज की ओर से गुरु नानक देव के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष गुरसागर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, सचिव कंवलबीर सिंह, सिंह सभा शिमला से बत्रा साहब, छोटा शिमला से यशमीत सिंह, गोपाल डांग, गोपाल मंदिर से केके वर्मा, जस्सल और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें