शिमला। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) गुम्मा और दराबला क्षेत्रों में स्थापित फीडरों की मरम्मत करने जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, सर्दियों के मौसम से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 13 नवंबर को गुम्मा लोकल, रमन, सेरी, गुम्मा पंपिंग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं दराबला पंप हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मशोबरा के सहायक अभियंता ने दी है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पंपिंग प्रभावित होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। संवाद