फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहड़ू में आज दो चरणों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत शनिवार 10 अक्तूबर को बिजली व्यवस्था में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड की ओर से यह कार्य 66/22 केवी सबस्टेशन समोली के ईएस-विंग के तहत किया जाएगा। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सबस्टेशन के रखरखाव के साथ ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) फीडर रोहड़ू-1 और रोहड़ू-2 के आइसोलेटर बदले जाएंगे। इस कारण दोनों फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रोहड़ू-1 फीडर के अंतर्गत सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, रोहड़ू-2 फीडर के अंतर्गत दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल रोहड़ू के सहायक अभियंता ई. शमशेर सिंह ठाकुर ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने की यह समय-सारिणी मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें