फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में ढाई घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, परेशान रहे लोग

Wed, 04 Oct 2023 11:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में बुधवार सुबह करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते सुबह स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 6:45 बजे से लेकर 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत बोर्ड के मुताबिक 132 केवी कुनिहार-जतोग पावर ग्रिड में खराबी आ गई। इसके चलते राजधानी के उपनगर बालूगंज, छोटा शिमला, न्यू शिमला, संजौली, खलीनी, ढली और सदर क्षेत्र के अलावा शहर के अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इस दौरान परमाणु-शिमला 66 केवी लाइन से अस्पताल, समरहिल और मालरोड क्षेत्र में वैकल्पिक आपूर्ति दी गई। अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें