शिमला। विद्युत उपमंडल धामी में 16 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अनुसार इस दौरान लाइनों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। शट डाउन के शेड्यूल के अनुसार 16 जुलाई को दिघौघाटी और टिक्करी, 17 और 24 जुलाई को शीलरू, हरिदेवी और धामी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 18 जुलाई को बोहली-धार और रतनपुर, 23 को घणाहट्टी और कुफरीधार, 20, 21 और 22 को बैंचरी, कोहबाग, कालीहट्टी और 26 जुलाई को धामी-एक तथा दो में पावर कट रहेगा। संवाद