शिमला। विद्युत उपमंडल खलीनी के तहत एचटी और एलटी लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता रविंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन जुलाई को न्यू शिमला सेक्टर 3 और 4, जेसीबी स्कूल, डीएवी स्कूल और कंगनाधार के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधितरहेगी। इसके अलावा कवालग, पुजारली, शुरला, दमेची, एचएएस कॉलोनी, पनेश, चैली, ब्यूलिया और घरेच पंप के आसपास के क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद