शिमला। शहर के साथ लगते पट्टी से देवनगर बावड़ी तक बिजली बोर्ड नई एचटी/एलटी लाइन और 400 केवीए ट्रांसफार्मर को शुरू करने जा रहा है। इस कारण 18 अगस्त को बिजली कट लगेगा। इस कारण पट्टी, लोअर देवनगर, देवनगर बावड़ी और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल के खलीनी असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी। संवाद