शिमला। राजधानी के साथ लगते कसुम्पटी फीडर के पास 16 अगस्त को दो खतरनाक पेड़ काटे जाएंगे। इस दौरान कुसुम्पटी फीडर के तहत सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कवालग, झड़ेच पंप, मझार, पुजारली, एचएएस कॉलोनी, ग्रैंड वेलकम, ढमेची, भलावण, चैली, क्लिफ्टन वैली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरसात के मौसम में यह पेड़ बेहद खतरनाक बने हुए है। ऐसे में बोर्ड किसी भी तरह का खतरा नहीं लेना चाहता है। ऐसे में भारी बर्फबारी होने के चलते पेड़ गिर सकते है, जिससे कि फीडर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। संवाद