फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में गड्ढों से भरी संपर्क सड़कों की अभी नहीं होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का तर्क, बिटुमिन की कमी के चलते अटकी है टारिंग, तापमान भी है कम, अब अगले साल होगी
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कर रहा काम फिर एमसी में संकट क्यों
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रिहायशी कॉलोनियों को जोड़ने वाली नगर निगम की दर्जनों खस्ताहाल संपर्क सड़कों से इस साल शहरवासियों को राहत नहीं मिलेगी। नगर निगम ने शहर में इस सीजन के दौरान टारिंग का काम शुरू नहीं किया है। निगम का तर्क है कि बिटुमिन (कोलतार या डामर) की कमी के चलते फिलहाल टारिंग का काम नहीं होगा।

दूसरा तर्क यह भी है कि तापमान बेहद कम है। इसमें टारिंग टिकना मुश्किल है। नगर निगम का कहना है कि नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए अभी सड़कों को खोदा जा रहा है। इसलिए भी इस बार टारिंग नहीं होगी। यह काम पूरा होने पर ही अगले साल गर्मी के मौसम में टारिंग की जाएगी। वहीं नगर निगम पार्षदों ने टारिंग शुरू न होने पर सवाल उठा दिए हैं। इनका कहना है कि जब लोक निर्माण विभाग टारिंग कर रहा है तो फिर नगर निगम को ही परेशानी क्यों आ रही है। शहर में लोक निर्माण विभाग ने सर्कुलर रोड समेत पंथाघाटी टुटीकंडी एनएच, ढली कुफरी सड़क समेत अन्य सड़कों का पैचवर्क लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि रिहायशी कॉलोनियों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें भी इस बार पक्की होंगी लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि अभी टारिंग नहीं करवाई जा रही है। पेयजल लाइनें बिछने के काम के चलते अभी सड़कें खोदी जानी हैं। इस काम के बाद ही टारिंग करवाई जाएगी।




इन वार्डों में सड़कें खस्ताहाल
शहर के इंद्रनगर, अपर ढली क्षेत्र में सड़कों की टारिंग नहीं हुई है। पार्षद कमलेश मेहता ने कहा कि उनके वार्ड में कई सड़कें खस्ताहाल हैं। पार्षद निशा ठाकुर ने बताया कि न्यू शिमला में भी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि विकासनगर की कई संपर्क सड़कों पर इस सीजन में टारिंग होनी थी। पार्षद चमन प्रकाश ने कहा कि खलीनी बाजार में पाइपलाइन के लिए दो महीने पहले सड़क खोदी थी। आज तक यह पक्की नहीं की गई।


खलीनी बिहार सड़क भी खस्ताहाल
खलीनी बिहार सड़क की हालत भी खस्ता है। भराड़ी, मज्याठ, पटयोग, शांति विहार, लोअर ढली, मशोबरा, लोअर बाजार में भी संपर्क सड़कों की टारिंग नहीं हुई है। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि रुल्दूभट्ठा में अप्रैल में भी सड़कें दुरुस्त नहीं हुई। अब अक्तूबर में भी टारिंग नहीं हो रही है। ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि निगम पिछला पैसा भी नहीं दे पाया है। पूर्व पार्षद किरण बावा ने कहा कि बालूगंज में चक्कर सड़क, ढिंगरा इस्टेट सड़क बदहाल है। नगर निगम गड्ढे तक नहीं भर रहा है।
विज्ञापन




कोट
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बिटुमिन की कमी के चलते टारिंग का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में सरकार के स्तर पर भी बात की जा रही है। कहा कि प्रयास है कि जल्द इसकी व्यवस्था हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें