फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 सितंबर से नहीं होगा योगात्मक मूल्यांकन, विभाग ने जारी की संशोधित डेटशीट

Sat, 20 Sep 2025 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश के सरकारी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के लिए योगात्मक मूल्यांकन-1 की तिथि स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश के सरकारी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के लिए योगात्मक मूल्यांकन-1 की तिथि स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षाएं 22 सितंबर की बजाय अब कुल्लू जिले में 24 सितंबर और अन्य जिलों में 25 सितंबर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने उप निदेशक प्रारंभिक एवं गुणवत्ता नियंत्रण कुल्लू को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी विद्यालयों को छठी से आठवीं कक्षा तक के विषयों, चित्रकला, गृह विज्ञान, संगीत, गायन, वादन, पंजाबी और उर्दू के प्रश्नपत्र अपने स्तर पर तैयार करने के लिए सूचित करें। कुल्लू जिले के लिए कक्षा 6-8 के लिए संशोधित तिथियां भी जारी की गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी उप निदेशकों अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी संस्था प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई और सख्त अनुपालन के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें संशोधित डेटशीट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें