फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरणोपरांत शैल बाला और गुलाब सिंह को हिमाचल गौरव पुरस्कार

Thu, 16 Aug 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल / इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के इंदौरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 11.05 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, आईटीबीपी जवानों की टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन


परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक आरके ठाकुर ने किया। मुख्यमंत्री ने सोलन गोलीकांड में जान गंवाने वाली शैल बाला तथा गुलाब सिंह को मरणोपरांत हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया। यह इनके परिजनों ने लिया।

इसके अलावा चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार को कृषि क्षेत्र, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को शिक्षा क्षेत्र, हिमालय अनुसंधान समूह के निदेशक डॉ. लाल सिंह, पुलिस महानिदेशक (जेल) को सामाजिक कल्याण तथा रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नवाचार पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन

सरकार केंद्र से स्वीकृत करवाई 6310 करोड़ योजनाएं

सीएम के मुख्य सचिव विनीत चौधरी और पुलिस महानिदेशक आरएस मरडी ने भी मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सीएम ने स्कूली छात्रों को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

ध्वजारोहण के बाद सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को ‘सबका साथ सबका विकास’ लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र से 6310 करोड़ की छह प्रमुख योजनाओं को स्वीकृत करवाने में कामयाब रही है।

पर्यटन विकास, बागवानी विकास, पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करना, जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण तथा वन प्रबंधन से जुड़ी ये परियोजनाएं किसानों की आय को दोगुना करने, युवाओं को रोजगार देने में कारगर साबित होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक रीता धीमान, रमेश ध्वाला, राकेश पठानिया, राजेश ठाकुर, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, अरुण मेहरा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक दूलोराम, मनोहर धीमान, उपायुक्त संदीप कुमार और एसपी संतोष पटियाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को आईआर का तोहफा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सौगात दी है। कांगड़ा जिले के इंदौरा में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को एक जुलाई 2018 से 4 प्रतिशत अंतरिम राहत देने का घोषणा की है।

इससे प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 300 से 3000 तक मासिक लाभ होगा। आईआर से प्रदेश के खजाने पर 260 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
अंतरिम राहत के अलावा मुख्यमंत्री ने उन भूतपूर्व सैनिकों तथा उनकी विधवाओं जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही हैं, उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन 500 रुपये से

बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने का भी एलान किया। राज्य सैनिक कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यान्वित की जा रहीं योजनाओं के लाभ को आय सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है।

इससे  हिमाचल के 5000 भूतपूर्व सैनिक परिवार लाभान्वित होंगे। सीएम  ने जंगली जानवरों के हमले के कारण मृत व्यक्ति के आश्रितों को प्रदान किए जाने वाले अनुदान को 1.20 लाख से बढ़ाकर चार

लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों की अनुदान राशि एक लाख से बढ़ा कर दो लाख रुपये करने की घोषणा की। दुधारू पशु की मौत के मामले में प्रदान किया जाने वाला अनुदान 10 हजार के स्थान पर अब 30 हजार रुपये होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें