25 हजार से अधिक देंगे परीक्षाएं
परीक्षाओं में 25 हजार से अधिक विद्यार्थी अपीयर होंगे। इनमें पीजी के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाओं में 14,254,चौथे सेमेस्टर में 10,829, करीब पांच हजार विद्यार्थी रीअपीयर परीक्षा देंगे। इक्डोल के जनवरी बैच के करी 700 विद्यार्थी भी पीजी परीक्षाएं देंगे।
इन आठ डिप्लोमा कोर्स की जारी हुई डेटशीट
विवि परिसर आधारित पीजी डिप्लोमा कोर्स में पीजी डिप्लोमा इन पापुलेशन स्टडीज, आंबडेकर स्टडीज, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज, केशव बलीराम हेडगेवार, पीजी डिप्लोमा वुमन डेवलपमेंट स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, एडल्ट एजूकेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट स्टडीज की डेटशीट जारी की गई है।
30 केंद्रों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नए शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए 20 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। यह प्रवेश परीक्षा 30 केंद्रों में होगी। इनमें अंब ऊना, बिलासपुर, बंजार, बैजनाथ, बनिखेत, बासा, चंबा, धर्मपुर, धर्मशाला, देहरी, घुमारवीं, हमीरपुर, जुखाला, जोगेंद्रनगर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नुरपूर, नगरोटा बगवां, नेरवा, नाहन, नादौन, पालमपुर, रामपुर, शिमला विवि परिसर, सरकाघाट, सीमा, सुंदरनगर, सोलन और ऊना में परीक्षा करवाई जाएगी।
विशेष अवसर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित
एचपीयू ने बीए, बीएससी, बी कॉम के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की स्पेशल चांस के तहत आयोजित बैच 2015, बैच 2014 और बैच 2013 के स्पेशल चांस के परिणाम को घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं नवंबर माह में आयोजित की गई थी । इसके अलावा पीजी डिग्री कोर्स में एमए ग्रामीण विकास प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम भी विवि ने घोषित कर दिया है।