फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तलाशी जाएंगी विस्तारीकरण की संभावनाएं, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Sun, 12 Jan 2025 10:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

रेलवे स्टेशनों को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य करेगा। 
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के विस्तारीकरण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसी के साथ रेलवे स्टेशनों को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य करेगा। शनिवार को नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक अंबाला विनोद भाटिया ने कालका-शिमला रेल लाइन का पहली बार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालका, बड़ोग और सलोगड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद व्यवस्थाओं को जांचा। स्पेशल ट्रेन सुबह 9:45 बजे कालका से शिमला की ओर रवाना हुई। इसके बाद ट्रेन करीब सुबह 11:55 बजे बड़ोग पहुंची।

विज्ञापन


जहां पर डीआरएम ने बोर्ड के अधिकारियों के साथ बातचीत की और बड़ोग रेलवे स्टेशन के बारे में पूछा। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे ट्रेन बड़ोग से सलोगड़ा के लिए रवाना हुई। करीब 12:48 बजे सलोगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची। इस निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशनों पर चल रहे कार्यों के बारे में भी पता लगाया। डीआरएम स्पेशल ट्रेन कालका से सलोगड़ा तक आए, जिसमें झरोखा कोच लगा था। सलोगड़ा में उन्होंने रेलवे स्टेशन में दस्तावेजों की जांच की और स्टाफ से फीडबैक लिया। इसके बाद सड़क मार्ग से शिमला की ओर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि शिमला में वह रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आगामी योजनाओं के बारे में भी बातचीत करेंगे।

अंबाला मंडल में बतौर डीआरएम पदभार संभालने के बाद ये पहला निरीक्षण है। लोगों को रेलवे बोर्ड बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा समेत अन्य चीजों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोगों को और सुविधाएं दी जाएं, इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। -विनोद कुमार, डीआरएम, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें