अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। केंद्र सरकार हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भरपूर सहयोग दे रही है। बावजूद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लगातार केंद्र पर हिमाचल को सहयोग न देने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए केंद्र से प्राप्त सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि भी खर्च न कर पाने के कारण सरकार को वापस करनी पड़ी है।
विधानसभा में सामने आए आंकड़े सुक्खू सरकार के दावों की पोल खोलते हैं। अतारांकित प्रश्न संख्या 1777 के जवाब में सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क दवा योजना में पिछले तीन वर्षों में 211.29 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसमें से सुक्खू सरकार की ओर से केवल 165.60 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।