फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस

Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन घुसपैठियों के समर्थन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन घुसपैठियों के समर्थन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची प्रत्येक देशवासी का अधिकार है और सांविधानिक प्रक्रिया के तहत इसका शुद्धिकरण होना आवश्यक है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बनाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जनादेश जीतना पड़ता है, प्रधानमंत्री आवास पर धावा बोलने से सत्ता नहीं मिलती। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता को बार-बार लॉन्च करने की होड़ में देश की अमन-शांति से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ऐसे तत्वों को बढ़ावा दे रही है जो भारत को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा बनाने के सपने देख रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और ऐसी अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जयराम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ, अफवाह और अराजकता के सहारे सत्ता में बने रहने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब देश की राजनीति बदल चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटाने पर जताया आभार
जयराम ठाकुर ने कैंसर रोधी 397 दवाओं की कीमतों में 93 प्रतिशत तक कमी करने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खर्च परिवारों के लिए भारी आर्थिक बोझ बनता है, ऐसे में दवाओं के दाम घटने से मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत योजना और सीमा शुल्क में छूट जैसे फैसलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया है। केंद्र ने 2024 के बजट में तीन प्रमुख कैंसर दवाओं तथा 2025-26 के बजट में 36 जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म की है। साथ ही जिला अस्पतालों में 200 डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें