फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य ने सील्ड रोड पर सरकारी गाड़ी की फोटो की शेयर ; पूछा, ये किसकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सील्ड रोड पर धड़ल्ले से घूमती एक सरकारी गाड़ी की फोटो शेयर की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में डाली इस पोस्ट में विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सरकारी गाड़ी हर रोज शिमला में लक्कड़ बाजार से होकर स्कूल में किसी अफसर के बच्चों को छोड़ने जाती है। उन्होंने आगे लिखा है कि यह चित्र हमसे किसी साथी ने साझा किया है। हम व्यक्तिगत रूप से किसी के खिलाफ नहीं हैं पर यह प्रथा गलत है। यह भाजपा और कांग्रेस की बात नहीं है, ना ही पक्ष प्रतिपक्ष की। इसे हमें राजनीति से ऊपर उठकर देखना देखने की आवश्यकता है। यह किसकी गाड़ी है? यह खबर भेजे जाने तक विधायक विक्रमादित्य की पोस्ट को 149 लोगों ने शेयर किया है 1.8 हजार लोग अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। कुछ लोगों ने बचपन में उनके स्कूल जाने पर भी टिप्पणी की तो वह बोले कि वह बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें