फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चुनाव से पहले भाजपा ने चंडीगढ़ में बनाई कांग्रेस को चित करने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद सदस्यों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
विज्ञापन

13 समर्थित सदस्य होने के बावजूद सेंधमारी कर उपाध्यक्ष पद पर 14 वोट ले गई भाजपा
जयराम का दावा, सत्ता का सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, मुख्यमंत्री की रणनीति हुई फेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे चंडीगढ़ में बनी रणनीति निर्णायक साबित हुई। चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों, पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया था। बैठक में सभी सदस्यों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की राजनीतिक सेंधमारी से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा की इस रणनीति का असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया। 25 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या 13 और कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या 12 मानी जा रही थी। इसके बावजूद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 14 वोट मिले। इससे साफ संकेत मिले कि कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा अपने मूल समर्थन से एक वोट अधिक जुटाने में सफल रही। चुनाव परिणाम आने के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सत्ता के दबाव, राजनीतिक हथकंडे और कथित साजिशें जिला परिषद चुनाव में काम नहीं आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन अंततः लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की जीत हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को लगातार झटके लगे हैं और शिमला जिला परिषद का परिणाम उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 11 जिलों में हुए जिला परिषद चुनावों में 10 जिलों में भाजपा ने बढ़त बनाई है और कई स्थानों पर कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिले। नेता विपक्ष ने कहा कि शिमला जिला परिषद के चुनाव भी उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद तय समय पर हो पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार पर छोड़ दिया जाता तो चुनाव और टल सकते थे। जयराम ने मुख्यमंत्री को सत्ता का सेमीफाइनल हारने वाला नेता बताते हुए कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार से मोहभंग का संकेत दे चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें