पल्स पोलियो अभियान में आईआरजी संस्था ने निभाई सक्रिय भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई गई। आईआरजी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ओमैक्स एवं हेट्रो कंपनी के आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दवा पिलाई। अभियान के दौरान टीम ने 576 घरों का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया तथा 118 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। आईआरजी के प्रोग्राम ऑफिसर बलजिंदर सिंह ने बताया कि संस्था हमेशा से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देती रही है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।