फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढांगूपीर रेलवे पुल के पास तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 29 Jan 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)

सार

पुलिस चौकी ढांगूपीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना डमटाल के अंतर्गत पुलिस चौकी ढांगूपीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगूपीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


डॉक्टर हितेश पटियाल ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां व खाली खोल बरामद किए। पुलिस कर्मचारी की पहचान एचएएसआई विजय कुमार सीआरबी गारद नंबर-एक पुत्र जैसी राम गांव त्यौड़ा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। विजय कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की पुष्टि डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें