फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: खालिस्तान के नारे लिखने के लिए योल बाजार से खरीदा था पेंट, जांच में खुलासा

Sun, 15 May 2022 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस रिमांड पर चल रहे हरबीर ने कबूल किया है कि उसने और पम्मा ने ही झंडे लगाए थे और नारे लिखे थे। यह भी बताया कि वे दोनों झंडे अपने साथ स्कूटी में डाल कर लाए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन तपोवन की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखने के लिए आरोपियों हरबीर सिंह और परमजीत सिंह पम्मा ने योल बाजार में एक हार्डवेयर की दुकान से पेंट खरीदा था। दोनों ही आरोपी रोपड़ से ही स्कूटी पर सवार होकर धर्मशाला पहुंचे थे। पुलिस की विशेष जांच टीम ने स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं, गत दिन पंजाब के रुड़कीहीरां से गिरफ्तार दूसरे आरोपी पम्मा को पुलिस ने शनिवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश सुभांगी जोशी की अदालत ने उसे 16 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पंजाब के मोरिंडा से गिरफ्तार हरबीर भी 16 मई तक ही पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन


योल में पेंट खरीदकर नारे लिखने और झंडे लगाने की बात दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल की है। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे झंडे अपने साथ स्कूटी में डाल कर लाए थे, जिसे वे अपने गृह क्षेत्र रोपड़ से लेकर चले थे। पुलिस ने योल में हार्डवेयर की उस दुकान के मालिक से भी पूछताछ की है, जहां से दोनों आरोपियों ने पेंट खरीदा था। इस संदर्भ में जब विशेष जांच टीम के प्रमुख से बात करनी चाहती तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। गौर रहे कि 7 मई की रात को तपोवन विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे और नारे लिखे गए थे। इसकी जांच के लिए प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें