फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने एमसी से मांगा भवन का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संजौली में ईंट गिरने से किशोर तनिश कौशल की मौत के मामले में पुलिस ने नगर निगम से भवन का रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस अब निगम के रिकॉर्ड से भवन की वैधता की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक इस मामले में भवन मालिक, ठेकेदार और मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। इसमें भवन मालिक को जमानत मिल गई है जबकि ठेकेदार और मिस्त्री न्यायिक हिरासत में है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 29 अप्रैल को 14 वर्षीय तनिश स्कूल से छुट्टी के बाद घर की ओर जा रहा। इस दौरान संजौली में निर्माणाधीन भवन की सातवीं मंजिल से ईंट गिरी जो तनिश के सिर पर लगी। इससे तनिश लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा था लेकिन 12 दिन के बाद 10 मई को तनिश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया था। संजौली थाने में तनिश कौशल की मां तारादेवी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। नगर निगम से भी भवन से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें