फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी मैदान में पहली अप्रैल से शुरू होगी पुलिस भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को मैदान में सुबह छह बजे पहुंचना होगा, भर्ती के लिए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा का नया शेड्यूल जारी
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों का हो सकती है डोप टेस्ट
12,793 अभ्यर्थी लेंगे शारीरिक दक्षता में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के लिए प्रस्तावित पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) की भर्ती का शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक पुलिस मैदान भराड़ी में होगी।

पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 6:00 बजे मैदान में पहुंचाना होगा। एसएसपी संजीव गांधी के मुताबिक परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है और रोल नंबरों के अनुसार उम्मीदवारों को संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा में भाग लेना होगा। महिला अभ्यर्थियों की जो परीक्षा पहले 11 मार्च से 15 मार्च तक होनी थी, वह अब 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पहले 16 मार्च से 22 मार्च तक की निर्धारित तिथियों में बदलाव कर इसे 5 अप्रैल से 11 अप्रैल किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी अभ्यर्थी का डोप टेस्ट भी करवाया जा सकता है। जिला शिमला से कांस्टेबल भर्ती के लिए 12,793 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन




इनसेट
कब किसकी होगी भर्ती
महिला उम्मीदवारों के रोलनंबर 22025746 से 22026545 तक के अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा पहली अप्रैल को होगी। 2 अप्रैल को रोल नंबर 22026546 से 22027745 की, 3 अप्रैल को 22027746 से 22028945 रोलनंबर और 4 अप्रैल को 22028946 से 22030188 रोलनंबर की महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।


पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह रहेगा शेड्यूल
पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 5 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 5 अप्रैल को रोलनंबर 21060965 से 21062164 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। 6 अप्रैल को रोलनंबर 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक, 10 अप्रैल को 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 रोलनंबर तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन





प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं अभ्यर्थी
जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य हैं। नए शेड्यूल के तहत आयोजित होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए नए प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह संशोधित कार्यक्रम लागू किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर लाएं।



इन दस्तावेजों को साथ लाना जरूरी
प्रवेश पत्र की दो प्रतियां
दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
हिमाचल बोनाफाइड प्रमाणपत्र की मूल प्रति
दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र (जन्मतिथि सत्यापन के लिए)
आरक्षित श्रेणी में आवेदन करने वालों के लिए मूल प्रमाणपत्र
फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधारकार्ड, वोटर कार्ड, लाइसेंस या वैध प्रमाणपत्र एवं उसकी प्रतिलिपि)



इनसेट
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती मैदान में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी
अभिभावकों को मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी
अनुचित व्यवहार करने पर भर्ती प्रक्रिया से निष्कासित किया जा सकता है
अभ्यर्थी किसी भी तरह का कीमती सामान साथ लेकर न आएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें