फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पैराडाइज स्कूल के पास अब हमेशा तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों की मांग पर एसएसपी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

पीटीए के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावकों ने स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्कूल पीटीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को स्कूल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर एसएसपी गौरव सिंह से मुलाकात की। एसएसपी ने स्कूल परिसर के पास दो पुलिस जवान तैनात करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में करीब एक दर्जन लोग शामिल रहे। पीटीए अध्यक्ष सोनू चंदेल ने बताया कि स्कूल परिसर के पास हुई हालिया घटना के बाद अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है। बच्चे भी डर रहे हैं। घटना के बाद से कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। अभिभावक चाहते हैं कि स्कूल में पुलिस के जवान तैनात किए जाएं ताकि अभिभावकों और बच्चों की चिंता खत्म हो सके। चंदेल ने बताया कि एसएसपी शिमला ने अभिभावकों की चिंता पर सकारात्मक आश्वासन दिया और स्कूल समय में यहां दो पुलिस जवानों को तैनात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में वर्तमान समय में 800 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। पीटीए अध्यक्ष ने अपील की कि अभिभावक किसी भी तरह की आशंका या भय से ग्रसित न हों और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। स्कूल में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने के बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। संजौली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीते 13 जून को सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्कूल में अवकाश घोषित करना पड़ा है और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें