शिमला। सत्र न्यायालय ने यातायात नियमों के उल्लंघन के एक मामले में पुलिस की ओर से जब्त किए वाहन (कार) को दस्तावेजों और चाबियों सहित छोड़ने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक की अदालत ने सन्नी चौहान द्वारा दायर आवेदन का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए। ढली थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से वाहन को जब्त किया था। उधर अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए आवेदक को 2.5 लाख की राशि में जमानत बांड और समान राशि के एक जमानती की शर्तों सहित वाहन को मुक्त करने का आदेश दिया है। संवाद