फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मनचलों पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
विज्ञापन

संजौली, जाखू, लक्कड़ बाजार और छोटा शिमला होगी पुलिस की गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। करवाचौथ पर्व को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
खासकर मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएसपी शिमला ने इस संबंध में सभी पुलिस थानों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, जहां महिलाएं बड़ी संख्या में चांद देखने के लिए पहुंचती हैं। करवाचौथ पर महिलाएं सज-धजकर और आभूषण पहनकर चांद के दीदार के लिए घरों से निकलती हैं। ऐसे में छीनाझपटी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर हर साल हजारों जोड़े चांद का दीदार करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लक्कड़ बाजार, कलस्टन, संजौली, छोटा शिमला, यूएस क्लब और जाखू से रिज की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पुलिस नियमित गश्त करेगी। छोटा शिमला, संजौली, बालूगंज, टुटीकंडी और चौड़ा मैदान समेत अन्य क्षेत्रों में भी महिलाएं बड़ी संख्या में चांद देखने पहुंचती हैं। इन स्थानों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। एसएसपी शिमला ने मुख्य मार्गों सहित अन्य स्थानों पर अवैध पार्किंग रोकने और यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि करवाचौथ पर्व को देखते हुए सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। रिज समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें