फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कबाड़ी चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुम्मा पेयजल योजना से 30 क्विंटल तांबा और कांसे का कबाड़ (स्क्रैप) चोरी होने के मामले की गुत्थी पुलिस भी नहीं सुलझा पाई है। मामले में किसी भी तरह से सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने इसमें अनट्रेस रिपोर्ट बना दी है। पुलिस जांच के दौरान घटना के दिन योजना के स्टोर के पास पंपिंग स्टेशन में मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने स्क्रैप को लेकर किसी प्रकार की जानकारी होने से इन्कार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास की सड़कों और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली लेकिन उसमें भी किसी भी प्रकार के ट्रक और अन्य वाहन से स्क्रैप ले जाने के बारे में सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस हैरान है कि बिना किसी बड़े वाहन की मदद से कैसे 30 क्विंटल स्क्रैप चोरी हो गया है। नगर निगम के मुताबिक चोरी हुआ कबाड़ अंग्रेजों के समय में लगी मशीनरी का बताया जा रहा है। एएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि गुम्मा स्टोर से 30 क्विंटल स्क्रैप चोरी होने के मामले में पुलिस ने अनट्रेस रिपोर्ट बना दी है। मामले में पंपिंग स्टेशन में रहने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें