शिमला। राजधानी शिमला के एपीजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने 23वें चंडीवाला हाॅस्पिटेलिटी एन्सेंबल (आतिथ्य मंडली) में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर नौंवा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक बनारसीदास चंडीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी नई दिल्ली में हुई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड और बेवरेज सर्विस, फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन सहित 14 अलग-अलग श्रेणियां शामिल थीं। विवि के छात्रों ने ‘खोज स्टार्ट-अप’ श्रेणी में चौथा स्थान, ‘मावी’ श्रेणी में तीसरा स्थान और फ्लॉवर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विवि के हाॅस्पिटेलिटी और पर्यटन प्रबंधन स्कूल के विभागाध्यक्ष चेतन मेहता ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कड़ी मेहनत, लगन और कौशल से जो मुकाम हासिल किया है, वह गर्व का विषय है। ब्यूरो