फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति के दौरे पर पुलिस बल तैनात, सड़कों से हटाईं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली बाजार में बैरिकेडिंग से लोगों को हुई परेशानी, आईजीएमसी मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी भी रहीं बंद
विज्ञापन

एक हजार से अधिक पुलिस बल शहर में तैनात
5 दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय दौरे को लेकर सोमवार को शिमला पहुंच गईं। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया था। संजौली बाजार में रस्सी से की गई बैरिकेडिंग के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर की सड़कों पर सुबह 8:00 बजे से ही चौक-चौराहों से लेकर बस स्टॉपेज पर पुलिस कर्मी तैनात थे। अनाडेल से लेकर छराबड़ा तक सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा होने पर पाबंदी थी। हालांकि राष्ट्रपति मार्ग से न होकर सीधे कल्याणी हेलीपेड पर उतरकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के साथ ही सीआईडी समेत केंद्रीय जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रिज से लेकर संजौली बाजार में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी जिससे की वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध न हो। आईजीएमसी मार्ग पर सभी रेहड़ी-फड़ी भी सुरक्षा के लिहाज से बंद थीं। इस मार्ग पर सड़क के किनारे भी वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा था। हालांकि संजौली बाजार में रस्सी से की गई बैरिकेडिंग के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में सड़क तंग होने के कारण बैरिकेडिंग की वजह से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतें आ रहीं थीं। राजधानी में सुरक्षा के लिहाज से एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद, नहीं लगा जाम
शहर में राष्ट्रपति दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर थी। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। आमतौर पर सोमवार को शहर में वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है, वहीं यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। इस वजह से लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसकी मुख्य वजह जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मचारी और सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों को हटाना भी रहा। ढली टनल के समीप मुख्यमंत्री और राज्यपाल के छराबड़ा की ओर जाते समय जरूर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका गया। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें