फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर शिमला पुलिस को लिखित में शिकायत करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एडवोकेट विक्रांत चौहान ने इस संबंध में बुधवार को पुलिस लिखित में शिकायत दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम एक आईडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अश्लील कंटेंट और गालियों से भरा वीडियो अपलोड किया है। इसमें प्रधानमंत्री के पद की गरिमा और देश की अस्मिता के खिलाफ पोस्ट डाली है। इस आईडी में फॉलो करने वालों की संख्या हजारों में है। इस तरह के कंटेंट से समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चे और अन्य युवा भी देखादेखी में इसी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले के तथ्यों की जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें