फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबारी कार चालक को थमाया बिना हेलमेट का चालान, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भले ही हिमाचल में नया मोटर व्हीकल एक्ट अभी लागू न हुआ हो पर कांगड़ा ट्रैफिक पुलिस का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। पुलिस ने बिना हेलमेट कार चलाने के आरोप में होटल कारोबारी का चालान काट दिया है।

विज्ञापन


उन्हें जब नंबरी चालान की कॉपी थमाई गई तो होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस वाले से ही पूछ लिया - क्या अब हेलमेट पहनकर कार चलानी पड़ेगी। दरअसल, बीते, 1 मई  को कार नंबर एचपी 36सी 3962 का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के आरोप में नंबरी चालान काटा गया था।

 

विज्ञापन

कार में बिना हेलमेट चालान कटना समझ से परे

- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह एक पुलिस कर्मी ने कार मालिक को घर आकर चालान की कॉपी थमाई। परागपुर के पीड़ित होटल कारोबारी बृज मोहन ने बताया कि कार में बिना हेलमेट चालान कटना समझ से परे है।

उन्हें बेवजह चालान भुगतने के लिए अब धर्मशाला जाना पड़ेगा। पुलिस की गलती का खामियाजा उन्हें अपना समय और पैसा खर्च कर भुगतना पड़ेगा। बृज मोहन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक इस मामले में संज्ञान लें।

उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि गाड़ी का नंबर नोट करते समय कुछ गलती हो सकती है। इस मामले की जांच की जाएगी। अगर कार चालक का हेलमेट न पहनने पर चालान काटा गया है तो उन्हें रियायत दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें