फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर सीएम आवास जा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा

Tue, 29 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर सीएम आवास जा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा। पानी की किल्लत पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रही महिलाओं सहित रामबाजार वार्ड के लोगों पर पुलिस अफसरों ने लात-घूंसे बरसा दिए। 

विज्ञापन


महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है। राम बाजार वार्ड से पार्षद सुषमा कुठियाला का कहना है कि शराब के नशे में दो एसएचओ ने महिला पुलिस कर्मियों की गैर-मौजूदगी में उनके और वार्ड की अन्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

राम बाजार वार्ड के गंज बाजार, पुरुषार्थी बस्ती और लोअर बाजार के लोग छह दिनों से पानी न मिलने के बाद रात साढ़े दस बजे नगर निगम के कंट्रोल रूम का घेराव करने पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया

यहां जब नगर निगम का कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब देने नहीं पहुंचा तो महिलाओं की अगुवाई में लोग सीएम आवास की ओर चल दिए। होटल मरीना के पास पुलिस ने इन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। इसके बाद मौके पर पहुंचे एएसपी, एडीएम और एसडीएम शिमला को घटना से सूचित करवाया गया। अधिकारियों ने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिसके बाद लोग वापिस लौट गए। सुषमा कुठियाला ने बताया कि सोमवार को नगर निगम के पार्षदों के साथ पूरे प्रकरण की शिकायत एसपी शिमला से की गई और डीजीपी को भी सूचित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि पार्षद की ओर से शिकायत मिली है। मामले की पूरी जांच होगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी। 
-
विज्ञापन

पार्षद, पति और बेटे के खिलाफ दर्ज कर दी एफआईआर

शिमला पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में राम बाजार वार्ड से नगर निगम पार्षद सुषमा कुठियाला और उनके पति  संजीव कुठियाला और उनके बेटे के खिलाफ थाना छोटा शिमला में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

पार्षद सुषमा कुठियाला और उनके पति संजीव कुठियाला ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस पूरे प्रकरण की पुलिस को छोड़ कर किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। कहा है कि यह महिलाओं की अस्मिता का सवाल है। पुलिस कभी भी अपने सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें