फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पटवारी भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा: मुकेश

Sat, 11 Jan 2020 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पुलिस और पटवारी भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भर्तियों को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन चलाएगी। अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला में हुए गुड़िया कांड में अभी तक असली गुनहगार नहीं पकड़े गए हैं, जबकि गुड़िया कांड को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी।

विज्ञापन


सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को बेचने की कोशिश कर रही है। हिमाचल को अब ऑन सेल कर दिया गया है। मंत्रियों के बच्चे महिला कर्मचारी को धमका रहे हैं, जबकि जनमंच कार्यक्रम में मंत्री अधिकारियों को डरा रहे हैं। महिला की हितैषी बनने वाली इस सरकार में एक आईपीएस का तीन महीने तक उत्पीड़न होता रहा। भाजपा सरकार के समय 703 महिलाओं से दुष्कर्म व 168 लोगों के कत्ल हो चुके हैं।

प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है जबकि गैर हिमाचलियों को तरजीह दी जा रही है। भाजपा के राज में अब कार्यालयों में नहीं बल्कि दरबारों में काम हो रहे हैं। प्रदेश में अब दरबारी कल्चर शुरू हो गया है। इस दौरान उनके साथ पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विस अध्यक्ष बृज बुटेल, पूर्व विधायक किशोरी लाल और संजय राणा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालमपुर कांग्रेस ने निकाली रैली, केंद्र का फूंका पुतला
ब्लॉक कांग्रेस पालमपुर ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें