फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत बेदी को मिला ‘व्यंग्य यात्रा’ सम्मान

Thu, 03 Sep 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यंग्यकार, कवि एवं कहानीकार गुरमीत बेदी को डलहौजी में कार्यक्रम में देश के जाने-माने व्यंग्यकार डॉ. हरीश नवल और डॉ. प्रेम जनमेजय की ओर से व्यंग्य लेखन में ‘व्यंग्य यात्रा’ सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध व्यंग्यकार तथा साहित्यकार बलराम, श्याम सखा श्याम, प्रताप सहगल, अतुल चतुर्वेदी, लालित्य ललित, डॉ. तरसेम गुजराल, रमेश सैनी, प्रत्यूष गुलेरी, सुदर्शन वशिष्ठ, बलजीत, मनमोहन बावा, डॉ. रमेश तिवारी एवं अकबर रिजवी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डॉ. हरीश नवल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, डॉ. प्रेम जनमेजय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर गुरमीत बेदी सहित व्यंग्यकारों ने व्यंग्य पाठ भी किया।
विज्ञापन


ऊना में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत गुरमीत बेदी की तीन व्यंग्य पुस्तकें ‘नाक का सवाल’, ‘इसलिए हम हंसते हैं’ और ‘खबरदार जो व्यंग्य लिखा’ शीर्षक से छपी हैं और उन्हें व्यंग्य के लिए कनाडा का ‘विरसा अवार्ड’ भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें